पार्टी कर लौट रही महिला ने BMW से युवक को रौंदा, युवक की मौत
देश की राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में कल तड़के एक BMW कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चला रही

देश की राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में कल तड़के एक BMW कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चला रही महिला ने घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसके घर वाले उसे ईएसआई अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के वक्त स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस वाहन चलाने वाले पर मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला एक आर्किटेक्ट है। मृतक की पहचान बसई दारापुर के रहने वाला अजय गुप्ता (36) के रूप में हुई है।
वह मोती नगर में किराने की दुकान चलाया करता था। रविवार सुबह 4.08 बजे पुलिस को इस बात की सुचना मिली की मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसा हुआ है। मौके पर आयी पुलिस को मोती नगर फ्लाईओवर की तरफ जाने वाली सड़क पर बीएमडब्ल्यू कार और एक स्कूटी टूटी हुई हालत में दिखी। पास ही एक जनरेटर भी टूटी हुई अवस्था में पड़ा था। मौके पर पुलिस को न ही कार चालक और न ही स्कूटी सवार व्यक्ति मिला।
बाद में पता चला कि घायल स्कूटी सवार को कार चालक अस्पताल लेकर गई है। अस्पताल जाने पर पता चला कि घायल को उसके घरवाले ईएसआई अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस वहां पहुंची। जहां पता चला कि घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौ









