युवक के साथ सहमति संबंध में रहती थी महिला, बेटे ने चाकू घोंपकर की हत्या

पुलिस के अनुसार नरेंद्र अपने परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहता था और इसके परिवार में पत्नी सिमरन और एक बेटी है।

दिल्ली शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में शनिवार की रात एक लड़के ने मां के साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 40 वर्ष के नरेंदर कुमार के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जख्मी हालत में पीड़ित को अस्पताल लाया गया, जहां उसको मर्त घोषित कर दिया गया।

इस मामले में आरोपी के परिजनों का दावा है की उनका बीटा नाबालिग है। आपको बता दे की पिछले एक वर्ष से नरेंदर व आरोपी की मां सहमति संबंध से रह रहे थे। नरेंदर से अनबन होने के बाद शनिवार को महिला अपने पति और बच्चों के पास पहुंची थी।

मां के घर पहुंचते ही आरोपी ने नरेंदर पर हमला कर दिया। दिल्ली के जगतपुरी थाना पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार नरेंदर अपने परिवार के साथ दिल्ली के जगतपुरी इलाके में रहता था। नरेंदर के परिवार में पत्नी सिमरन और एक बेटी है नरेंदर पेशे से कार चालाक था।

और वह अपनी ही कार टैक्सी में चलता था। इसके एक परिजन के अनुसार नरेंदर की उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला से नजदीकियां ज्यादा हो गई थी। महिला अपने पति और 3 बच्चो के साथ नरेंदर के पड़ोस में रहती है।

नरेंदर और महिला ने अपने-अपने परिवार को छोड़कर अलग से दिल्ली के पालम में रहने का फैसला किया यह दोनों पिछले वर्ष पालम में किराये का मकान लेकर रहने लगे थे। इस दौरान नरेंदर की महिला से अनबन हुई तो उसने अपने घर वापस जाने की जिद की।

शनिवार रात को नरेंदर अपनी कार से महिला को लेकर दिल्ली के जगतपुरी उसके घर पहुंचा था। यहां पहुंचते ही पहले नरेंद्र की अपनी पत्नी सिमरन से तू-तू-मैं-मैं हुई और फिर सिमरन तो वहां से चली गई, लेकिन महिला का बेटा वहां पर पहुंच गया और फिर नरेंद्र से उलझने लगा। कहासुनी के वक्त आरोपी ने चाकू निकालकर नरेंद्र पर वार कर दिया।

सब कुछ महिला के सामने हुआ और तभी महिला का पति वहां पहुंचा तो उसने बेटे को रोका। लेकिन तब तक आरोपी ने वहां मौजूद नरेंद्र को कई चाकू मार दिए थे। इसके बाद महिला का पति ही पीड़ित नरेंद्र को कार में डालकर नजदीकी हॉस्पिटल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: 5 महीने में 50 लग्जरी कारें चुराने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!