कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी सुरक्षा न मिलने पर महिला गवाह की हत्या, SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली पुलिस के SHO की लापरवाही के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने SHO समेत 3 पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है।

एक अपराधिक मामले में गवाह महिला को सुरक्षा न देने के चलते गोविंदपुरी थाने के SHO समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस महिला को दिल्ली के गोविंदपुरी थाने के SHO ने कोर्ट के आदेश के बाद भी सुरक्षा नहीं दी थी। SHO की इस लापरवाही की वजह से महिला की हत्या हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, नंदू नाम के शख्स ने अपनी पत्नी झारना के परिवार पर जानलेवा हमला किया था।

इस मामले में गवाह आरोपी की पत्नी को बनाया गया था। पत्नी अब पति के खिलाफ अदालत में गवाही देने वाली थी, आरोपी को जेल भेज दिया गया, कुछ महीनों बाद जब आरोपी जेल से वापस आया तो अपनी पत्नी और उसके पूरे परिवार को गवाई देने से रोकने की कोशिशों में लग गया, जब वो लगातार गवाही से मुकर जाने के लिए दवाब बनाने लगा तब उसकी पत्नी ने अदालत को अपनी जान का ख़तरा बता कर सुरक्षा की गुहार लगाई।

ये जानकर दिल्ली की अदालत ने SHO को महिला गवाह को सुरक्षा देने का आदेश जारी किया।लेकिन गोविंदपुरी थाने के SHO ने कोर्ट के इस आदेश का पालन नहीं किया। तो इसके चलते SHO समेत 3 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया।

Aadhya technology

 

ये भी पढ़े: नाबालिगों से बलात्कार का आरोपी बरी, काट रहा था बिना दोष के सज़ा

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!