सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के बच्चों को मारा, पीड़िता को भी मार डाला

देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा उसके दो बच्चों को भी की हत्या के मामले में दोषियों को

देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा उसके दो बच्चों को भी की हत्या के मामले में दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। आरोप यह कि दोषियों ने पहले पेंचकस से महिला को मारा और फिर गला घोंट कर मार डाला। जिसके बाद आरोपी ने उसके दो बच्चों को भी मारा डाला और फिर घर में लूटपाट भी की। यह मामला ख्याला थाना का है।

तीस हजारी कोर्ट की ख़ास फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश आंचल ने धारा 120 बी के चलते अपराध के लिए आरोपी को शाहिद, अकरम और रफत अली उर्फ मंजूर अली को मौत की सजा का एलान किया। सामूहिक दुष्कर्म तथा डकैती के मामले में सजा सुना दी गई है। कोर्ट ने हर दोषी पर 35000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने 22 अगस्त को आरोपियों को दोषी करार दिया था।

मामले में 2015 में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत मृतक के पति ने दर्ज करवाई थी। इस क्रूर दुष्कर्म और हत्या में एक नाबालिग सहित चार लोग शामिल थे। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सबूतों की एक निरंतर श्रृंखला है, जब तीन आरोपियों को घटना स्थल पर जाते देखा गया और उसके बाद तीन हत्या, एक दुष्कर्म और डकैती का जघन्य अपराध प्रकाश में आया। उसके बाद तीन आरोपियों और किशोर सहित चारों ने एक के बाद एक दिल्ली छोड़ दी।

फिर 23 सितंबर 2015 को अलीगढ़ में अपराध से अर्जित धन को वितरित और निपटाया गया और तीन आरोपियों के पास स्क्रू-ड्राइवर, टी-शर्ट जिस पर हत्या के अपराध के हथियार पर खून के धब्बे पाए गए। कोर्ट ने कहा कि यह भी साबित हो चुका है कि तीनों आरोपियों शाहिद, रफत अली और अकरम ने इस मामले में साजिश रची थी।

अदालत ने इसे जघन्य से जघन्यतम अपराध बताते हुए कहा कि जिस प्रकार दोषियों ने अपराध का अंजाम दिया वे किसी भी प्रकार से सहानुभूति के हकदार नहीं है। वर्तमान मामले में एफआईआर मृत महिला के पति और दो मृत बच्चों के पिता के बयान पर दर्ज की गई थी, जो 21 सितंबर 2015 को दिल्ली के रघुबीर नगर में अपने घर की दूसरी मंजिल पर मृत पाए गए थे।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!