दिल्ली में विकसित किया जाएगा विश्व स्तरीय ड्रेनेज सिस्टम: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पहले मिंटो ब्रिज के पास पानी भर जाता था, लेकिन इसके लिए पूरी तैयारी की गई और इसी का परिणाम है कि अच्छी बारिश के बाद भी आज मिंटो ब्रिज पर जलभराव नहीं हुआ

राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई तेज़ बारिश से कई जगह जलभराव हो गया जिसके चलते आम लोगों को  मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. आज उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम पर चर्चा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई इस चर्चा में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और फ्लड एंड इरिगेशन विभाग के अधिकारी भी आये. बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, हमारा ड्रेनेज सिस्टम का डिजाइन सबसे बेहतर होना चाहिए. बैठक में फैसला लिया गया है कि दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा.

Tax Partner

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सारी एजेंसियों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है. मिंटो ब्रिज इस बात का सबूत है, इस बार मिंटो ब्रिज नहीं भरा है. मिंटो ब्रिज जैसा प्लान दिल्ली के अन्य 147 पॉइंट पर भी लागू किया जाएगा, जिससे दिल्ली को पूरी तरह से जल भराव जैसी स्तिथि से मुक्त किया जा सकता है. बैठक में सभी विभागों को ड्रेनेज सिस्टम के लिए त्यारी शुरू करने के निर्देश दिए गए. पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक  बारिश की संभावना है, ऐसे में सभी अधिकारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सारी एजेंसी ने मिल कर बहुत अच्छा काम किया है, इसका सबसे बड़ा सबूत मिंटो ब्रिज है. दिल्ली में कहावत है कि जिस दिन मिंटो ब्रिज भर जाता है, उस दिन बारिश की शुरूआत की घोषणा कर दी जाती है. हमारे अधिकारियों और इंजीनियर ने मिल कर बहुत अच्छा काम किया है. इस बार मिंटो ब्रिज भरा नहीं है. आपने जैसा मिंटो ब्रिज का काम किया है, वैसे ही दिल्ली के जितने भी पॉइंट हैं, जहां हर साल बारिश के कारण पानी जमा होता है, वहां पर भी काम किया जा सकेगा. दिल्ली में ऐसे करीब 147 पॉइंट हैं, अगर सभी पॉइंट का मिंटो ब्रिज की तरह से प्लान तैयार कर लिया जाए और इसे लागू किया जाए,  हम दिल्ली को पूरी तरह से जलभराव से मुक्त करा सकते हैं.

ये भी पढ़े:- हिमाचल से आया ड्रग तस्कर: दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!