World Heritage Day 2022: दिल्ली की इन ऐतिहासिक इमारतों में आज मिलेगी फ्री में एंट्री
World Heritage Day 2022: हर साल आज के दिन यानी 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन को संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है

World Heritage Day 2022: हर साल आज के दिन यानी 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन को संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा भारत में कई ऐसे एतिहासिक जगह है। जो अपनी संस्कृति और कला के लिए विशेष महत्व रखते हैं।
बता दें वर्ल्ड हेरिटेज डे के मोके पर दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों में फ्री घूमने का मौका है। ASI के मुताबिक आज के दिन यानि 18 अप्रैल को ऐतिहासिक जगहों पर अपने परिवार के साथ निशुल्क घूम सकते है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में ऐसे 174 ऐतिहासिक स्मारक है इनमे से 11 स्मारकों में टिकट से एंट्री मिलती है। जिसमें लालकिला, कुतुबमीनार, हुमायूं का मकबरा, सफदरजंग मकबरा, जंतर-मंतर, पुराना किला, कोटला फिरोजशाह, तुगलकाबाद किला शामिल है।
ऐसे में अगर आप विश्व धरोहर दिवस के खास मोके पर विजिट करेंगे तो आपको कोई टिकट नहीं लेनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक इससे पहले वर्ल्ड हेरिटेज डे 19 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक मनाया गया था। उस दौरान भी निशुल्क प्रवेश दिया गया था।
यह भी पढ़े: जानिए दिल्ली में खुल रहे तितली पार्क का समय, टिकट, पता आदि