गंगा आरती के जैसे ही राजधानी में शुरू हुई यमुना आरती, जानें कब होगा आयोजन

गंगा आरती की तर्ज पर अब राजधानी में भी यमुना आरती शुरू की जाएगी। जिसके लिए यमुना के वासुदेव घाट को तैयार कर दिया गया है। अगले

गंगा आरती की तर्ज पर अब राजधानी में भी यमुना आरती शुरू की जाएगी। जिसके लिए यमुना के वासुदेव घाट को तैयार कर दिया गया है। अगले दो माह में विधिवत रूप से यमुना आरती का आयोजन होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने सामने इस घाट को तैयार करवाया है। ताकि हरिद्वार तथा वाराणसी में गंगा आरती की तर्ज पर पावन यमुना आरती की जाए। निगम बोध का संचालन करने वाली संस्था को ही इसके आयोजन की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के मुताबिक उपराज्यपाल के प्रयासों से दिल्ली में भी आरती शुरू होने वाली है। इस दिशा में सरकार फेल हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिधूड़ी ने याद करवाया गया कि 14 नवंबर 2015 को यमुना आरती के चलते उन्होंने एक वादा किया था कि दिल्ली में रोज शाम को यमुना आरती की होगी, पर वह किये हुए वादे को भूल गए। उस वक्त यमुना किनारे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ था, जिसमें यमुना को मां कहा गया था।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!