Yamuna Pollution: जानें कैसे होगी 2025 तक यमूना साफ

Yamuna Pollution: अरविंद केजरीवाल ने यमुना क्लीनिंग सेल का गठन किया है। यह गठन सेल संबधित विभागों की ओर किए कार्यों पर नज़र रखेगा।

Yamuna Pollution: दिल्ली की बेहद प्रदूषित नदी यमूना को साफ करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना क्लीनिंग सेल का गठन किया है। यह सेल सभी विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर नज़र रखेगा।

दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को इस गठन का अध्यक्ष बनाया गया है। आपकों बता दे कि यमूना को फरवरी 2025 तक साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस मुद्दे को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम यमुना की खोई सुंदरता लाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। केजरीवाल ने कहा की यमुना नदी को साफ करने में कई परिशानियां आ रही थी क्योकिं नदी कई निकायों द्वारा शासित थी।

यमुना क्लीनिंग सेल में दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board), DUSIB, DSIIDC और DPCC विभाग के 6 अधिकारी शामिल होंगे। यमुना का प्रदूषण बढ़ाने वाले चार मुख्य नजफगढ़ ड्रेन, सप्लमेंट्री ड्रेन, बारापुला ड्रेन और शाहदरा ड्रेन की सफाई होगी।

Radhey Krishna Auto

इसके अलावा फैक्ट्री के कचरे के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। इसी के साथ जेजे क्लस्टर की नालियों को भी सीवर लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Constitution Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है 26 नंवबर को संविधान दिवस?

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!