दिल्ली में यमुना नदी को प्रदूषण की दोहरी मार, हवा के बाद पानी भी हुआ ‘जहरीला’
दिल्ली में वायु प्रदूषण के बाद अब यमुना के पानी में भी अमोनिया का स्तर तेजी से बढ़ने की वजह से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। ज्याद पानी में अमोनिया की मात्रा शऱीर को नुकसान पहुंचाती है।

नई दिल्ली: दिल्ली वासियों के लिए वायु प्रदूषण के बाद अब एक और नई मुसीबत सामने आई है की दिल्ली मे दमघोंटू हवा का सामना कर रहे । दिल्ली वालों के लिए अब पानी भी बहुत जहरीला हो गया है। ऐसे में राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों की परेशानियां भी बहुत बढ़ गई हैं। और एक तरफ़ हरियाणा द्वारा यमुना में छोड़े जाने वाले पानी में अमोनिया का स्तर और असमान्य रूप से बढ़ जाने के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति बहुत प्रभावित हो गई है। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से गुज़ारिश की है कि वे दूषित पानी को पीने या खाना बनाने के काम में इस्तेमाल ना करें।
दिल्ली मै पानी की सप्लाई पर असर
हालांकि दिल्ली में जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने ट्वीट करते हुए कहाँ हैं की, ‘हरियाणा द्वारा छोड़े जाने वाले यमुना का पानी अशोधित जल में प्रदूषकों (अमोनिया) की मात्र का स्तर असामान्य रूप से बहुत बढ़ जाने के चलते सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र में जल शुद्धिकरण कार्य प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा। इसके कारण पूर्वी, उत्तर पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित भी होगी।
Due to an abnormal increase in pollutants (ammonia levels) in Yamuna raw water discharged by Haryana, production at Sonia Vihar & Bhagirithi Water Treatment Plants will be adversely impacted. 1/2
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) October 29, 2020
अमोनिया का स्तर बढ़ने पर जल बोर्ड की सलाह
क्या आप जानते है की यमुना नदीं में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से सोनिया विहार जल शोधन संयत्र में भी काम चल रहा है और इसका सीधा असर अब जल आपूर्ति पर पड़ेगा। क्योकि अमोनिया का स्तर बढ़ने से सोनिया विहार और भागरथी संयत्र की आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रह सकती है और लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली तथा एनडीएमसी के तहत आने वाले कुछ इलाकों में जलापूर्ति बंद रह सकती है। और दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से पानी का उपयोग जरूरत के हिसाब से ही करने अपील की है ।
ये भी पढ़े: आ गई दिल्लीवालों के लिए रजाई वाली ठंड, अब सुबह-शाम कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें










