दिल्ली में यमुना का पानी सिविल लाइंस के घरों में घुसा, दहशत में निकली पूरी रात

यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, मजनू का टीला समेत राजघाट, दिल्ली सचिवालय समेत बाकि इलाके दूसरे दिन भी बाढ़ से असर रहे। सोमवार की

यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, मजनू का टीला समेत राजघाट, दिल्ली सचिवालय समेत बाकि इलाके दूसरे दिन भी बाढ़ से असर रहे। सोमवार की देर रात को सिविल लाइंस की कालोनियों में भी 6 फीट तक बाढ़ का पानी भर गया। जिसके चलते मकानों के प्रथम तल के साथ कई लोगों के वाहन भी बाढ़ के पानी में डूब गए।

ट्रांसफार्मर के भी बाढ़ के जद में आने से सिविल लाइंस के बाढ़ प्रभावित बेला रोड पर बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसके कारण लोगों ने पूरी रात अंधेरे में दहशत में काटी। सुबह एनडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाकर घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा। दो वर्ष पूर्व भी बाढ़ में यह इलाका डूब गया था।

ऐसे में स्थानीय के रहने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं कि जब यह इलाका बाढ़ से सुरक्षित नहीं है तो बाकि इलाकों का क्या, जहां उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री रह रहे हो। वहां के रहने वाले रमन आहूजा के अनुसार, इस बाढ़ के पानी से उनके घर का ज्यादातर सामान बर्बाद हो गया।

बाढ़ के पानी में डूबी गाड़ियों की ओर देखते हुए वह कहते हैं कि पानी भरने से अब उसकी मरम्मत में लाखों रुपये का खर्च आएगा, वह कौन देगा। स्थानीय निवासी सोनाली ने बताया कि बुधवार शाम से ही बाढ़ के पानी के रिंग रोड पार कर उनकी ओर आने से वह लाेग दहशत में आ गए थे तथा सामानों को सुरक्षित करना शुरू कर दिया था, लेकिन बाढ़ ने ज्यादा मौका नहीं दिया। अब उनके पास घर में खाना बनाने, रहने और पहनने के लिए कपड़े नहीं बचे। नौकरी पर जाने की जगह वह रिश्तेदारों के यहां रहने जा रही हैं।

दूध, ब्रेड जैसे जरूरी सामान बेचने वाले दुकानदार राहुल ने कहा कि उनके दुकान का सारा सामान खराब हो गया है। ऐसे में क्या शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है कि वह बाढ़ से बचाव का वक्त रहते इंतजाम करते। इसके लिए जरूरी है कि यमुना किनारे दीवार बनाई जाए।

इसी प्रकार , मजनू का टीला में भी 5 से 6 फीट तक बाढ़ का पानी जमा रहा। यहां के लोगों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। सरिता ने बताया कि बाहर कैंपों में भी उनके लिए जरूरी इंतजाम नहीं है। घर के सारे सामान के साथ बच्चों के स्कूल बैग और जरूरी कागजात तक नष्ट हो गए हैं। अब नए सिरे से जिंदगी शुरू करनी होगी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!