Alert : दिल्ली में खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर, बाढ़ की आशंका
देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान के पास आ गया। इससे बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है। शाम को 4

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान के पास आ गया। इससे बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है। शाम को 4 बजे यमुना का जलस्तर 204.13 मीटर पर था जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा नीचे है। हालांकि, शाम को 7 बजे से जलस्तर कम होने लगा पर पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से सतर्कता बरती जा रही है।
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा था जो बुधवार को दिल्ली आया। जिसके बाद बुधवार की शाम को 50 हजार क्यूसेक पानी और भी छोड़ा दिया गया है जो कल तक आ जाएगा। जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ जाएगा है।
यदि जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चूका है तो हाथी घाट, एमनेस्टी मार्केट, मजनूं का टीला, यमुना विहार, सोनिया विहार और यमुना खादर जैसे निचले इलाकों में पानी भरने जाएगा। अगर एक लाख क्यूसेक या इससे ज्यादा पानी छोड़ा जाता है तो चेतावनी जारी की जाएगी। तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर निचले इलाकों में बोट तैनात होंगी और लोगों को सुरक्षित जगह पर लेकर जाएगा।









