यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन दिल्ली की मुश्किलें बढ़ी, लाल किले में पर्यटकों पर रोक

कल की तुलना में यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई हैं। लेकिन इस मामूली गिरावट से दिल्ली की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। बाढ़ के खतरे को भांपकर दिल्ली में स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं और लाल किले में पर्यटकों के आगमन पर रोक लगा दी गई हैं।

कल की तुलना में यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई हैं। लेकिन इस मामूली गिरावट से दिल्ली की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। बाढ़ के खतरे को भांपकर दिल्ली में स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं और लाल किले में पर्यटकों के आगमन पर रोक लगा दी गई हैं।

राजधानी है जलमग्न

अभी राजधानी दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हैं। कुछ इलाकों से यह भी ख़बरें सामने आई हैं कि लोग सड़कों और घरों में पानी घुसने से कार और घर के छतों पर शरण ले रहे हैं। ITO के पास बाढ़ का पानी जमा है और आज लाल किला और रिंग रोड तक बाढ़ का पानी पहुँच चूका हैं। जिसके बाद लाल किले में पर्यटकों के आगमन पर रोक लगा दी गई हैं।

जिन इलाकों में पानी अधिक हैं, वहां लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम तैनात हैं। सरकार द्वारा कर्मचारयों को घरों से ही काम करने के निर्देश दिए गए हैं। और जलजमाव के कारण सरकार ने दिल्ली के तीन बॉर्डरों से बसों और ट्रकों के आवागमन रोक लगाने का आदेश दिया हैं।

इस बीच सीएम आवास तक बाढ़ का पानी पहुँचने की अफवाह थी। सीएम के कार्यालय द्वारा जिसका खंडन किया गया है। अबतक सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र दिल्ली का गढ़ी मांडू गांव हैं।

कितना घटा जलस्तर

यमुना के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई हैं। हालाँकि अभी भी जलस्तर खतरे के निशान से 3 मीटर अधिक हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई हैं। यदि बारिश हुई तो बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें और बाढ़ सकती हैं।

Accherishteyये भी पढ़े: 23 जुलाई को JMI दीक्षांत समारोह आयोजित, केंद्रीय शिक्षा मंत्री करेंगे अध्यक्षता

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!