दिल्ली में खुले नाले में गिरा 7 वर्ष का बच्चा, 5 दिन बाद निकाला शव
देश की राजधानी के मुस्तफाबाद में रविवार को खुले नाले में एक 7 साल के एक बच्चे का शव मिला। बच्चा कुछ दिन पहले घर से गायब

देश की राजधानी के मुस्तफाबाद में रविवार को खुले नाले में एक 7 साल के एक बच्चे का शव मिला। बच्चा कुछ दिन पहले घर से गायब हुआ था। यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस की इसमें काफी मदद मिली। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
23 अक्टूबर को गायब हुई था बच्चा
यह मामला 23 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस ने कहा कि 24 अक्टूबर को इंदिरा विहार के चमन पार्क इलाके के एक रहने वाले ने गोकलपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उसी वक्त गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई और बच्चे की तलाश के लिए टीम जाँच में जुटी गयी।’’ साथ ही यह भी बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची। .
खुले नाले में गिरता दिखा बच्चा
उन्होंने बताया कि रविवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद के बाबू नगर में राजधानी पब्लिक स्कूल के पास शिव विहार तिराहा के पास लगे कमरे की जांच की। फुटेज में 23 अक्टूबर की शाम करीब 5:50 मिनट पर फुटपाथ पर चल रहा एक बच्चा खुले नाले में गिरा दिखाई दिया। पुलिस टीम बच्चे के घरवालों के साथ मौके पर गयी। उन्होंने बताया कि तलाश के बाद छह फुट गहरे नाले से बच्चे का शव निकाला गया।









