चचेरे भाई की सगाई में DJ पर डांस करते हुए गिरा युवक, मौके पर मौत

आकाश रविवार दोपहर अपने पिता सच्चिदानंद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बादली के जेजे कैंप में चचेरे भाई इंद्रजीत के सगाई समारोह में आया था।

बादली गांव में रविवार को चचेरे भाई की सगाई में डीजे पर नाच रहा आकाश (19) अचानक गिरकर अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने आकाश की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है। परिजनों ने बताया की युवक आकाश को किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुल्तानपुरी निवासी छात्र आकाश रविवार दोपहर अपने पिता सच्चिदानंद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बादली के जेजे कैंप में चचेरे भाई इंद्रजीत के सगाई समारोह में आया था। खाना खाने के बाद वह डीजे फ्लोर पर डांस करने गया था। उसके साथ अन्य लोग भी डांस कर रहे थे। डांस करते-करते आकाश अचानक गिर गया। यह देखकर वहां अफरातफरी मच गई। परिजनों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन, सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे पर उसे बचाया नहीं जा सका।

मामले में पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना समारोह की शुरुआत में ही हो गई थी। तब तक समारोह की कोई भी वीडियो बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी, इस वजह से मौके का कोई भी वीडियो उपलब्ध नहीं है। मामले में परिजनों का कहना है कि वह बिलकुल भी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि इतनी कम उम्र में आखिर आकाश को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है। फिलहाल इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गोलगप्पे खाने से इनकार करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या, जानिए पूरा मामला

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!