सिग्नेचर ब्रिज से युवक ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज से नीचे यमुना नदी में कूदकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले युवक को डूबने से बचा लिया

दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज से नीचे यमुना नदी में कूदकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले युवक को डूबने से बचा लिया। जान देने की कोशिश करने वाले युवक का नाम मनीष बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि 12 मार्च को पहाड़गंज में अलवर कण्ट्रोल रूम को सूचना मिली की एक युवक ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा है कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद सब इंस्पेक्टर गुरिश बाल्यान, कांस्टेबल प्रवीण और कांस्टेबल सुनील समोता के साथ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार तोमर होटल रेपोज विला पहुंचे और जाँच करि।

पुलिस की जाँच में सामने आया की अलवर निवासी मनीष दीक्षित नाम का लड़का होटल में रह रहा है लेकिन 15 मिनट पहले ही वह होटल से निकल गया जिसके बाद आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश की गई और उसको फ़ोन पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसने फ़ोन भी नहीं उठाया।

इसके बाद पुलिस ने मनीष के फ़ोन की लोकेशन को ट्रैक किया जो सिग्नेचर ब्रिज पर रुकी हुई मिली। फिर तुरंत ही नियंत्रण कक्ष ने उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाने को संदेश भेजा की सिग्नेचर ब्रिज के ऊपर मौजूद एक युवक यमुना नदी में कूद सकता है।

जिसके बाद उप निरीक्षक गुरिश बाल्यान की टीम बिना देर किए सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंची और देखा कि एक लड़का यमुना नदी में डूबते हुए चिल्ला रहा था। उसे डूबता देख पुलिसकर्मियों ने यमुना नदी में चलंग लगा दी और उसको बचा लिया गया।

Tax Partner

ये भी पढ़े: नई दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे से दिल्ली-वैष्णो देवी यात्रा का समय होगा 5 घंटे कम

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!