बहन से बात करने पर युवक को गुस्से में उतारा मौत के घाट, नाबालिगों ने दिया अंजाम

देश की राजधानी दिल्ली के कटवारिया सराय इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ पर 24 वर्ष के युवक की चाकू मारकर हत्या

देश की राजधानी दिल्ली के कटवारिया सराय इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ पर 24 वर्ष के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि इस वारदात को दो नाबालिगों ने रंजिश में अंजाम दिया. मृतक एक आरोपी की बहन से बात करता था, इसी को लेकर रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया. दोनों आरोपियों की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है.

एजेंसी के मुताबिक, सफदरजंग अस्पताल से किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को जानकारी दी गई कि कामिल नाम का 24 वर्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हालत में भर्ती हुआ  इलाज के चलते उसकी मृत्यु हो गई. मृतक के चचेरे भाई ने कहा कि 29 जनवरी की देर रात कामिल जब काम से लौट रहा था, तभी दो लड़कों ने उसे रास्ते में रोक लिया. उनमें से एक ने कामिल को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने चाकू से वार किए. जिसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए.

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके अलावा, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की. आरोपियों की पहचान के बाद पता चला कि दोनों नाबालिग हैं, उनके पास मोबाइल नहीं थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!