दिल्ली के बदरपुर में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या, आरोपी फरार

राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक पर चाकू से करीब छह से सात वार किए...

राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या करने का एक मामला सामने आया है। युवक पर चाकू से करीब छह से सात वार किए गए हैं। युवक अपने दोस्त के घर पर दीपावली की पार्टी में गया था। पुलिस ने 23 वर्ष के मृतक युवक सचिन पुत्र राजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार को उसके परिजनों को सौंप दिया था।

बदरपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान बादल गुर्जर के रूप में की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सचिन अपने परिवार के साथ राजधानी दिल्ली के बिलासपुर, मोलड़बंद, बदरपुर में रहता था। वह इस वक्त बेरोजगार था।

उसके दोस्त आकाश ने बुधवार रात के वक्त दीपावली की पार्टी दी थी। वह बुधवार रात के समय बिलासपुर में ही रहने वाले अपने दोस्त के घर गया था। रात को जब वह वापस घर लौट रहा था तो कुछ युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी २३ वर्ष के युवक सचिन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गए। आकाश ने घायल सचिन को रात को ही सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सफदरजंग हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।

हॉस्पिटल से बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बदरपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। बदरपुर पुलिस ने मृतक सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार शाम को उसके परिजनों को सौंप दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिर्फ बाइक टच होने पर घोंप दिया चाकू
उधर, राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में महज बाइक टच हो जाने पर एक युवक ने बाइक सवार शख्स के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में पीड़ित को पहले हेडगेवार हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जीटीबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित मलखान सिंह का बयान ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से अलीगढ़, यूपी का रहने वाला मलखान सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली के जगतपुरी गली नंबर-9 में रहता है। उसका दिल्ली में टाइल-पत्थर लगाने का कार्य है। मंगलवार शाम के समय वह अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ बाइक की सर्विस करवाने के लिए नजदीकी चंदू पार्क गया था। बाइक सर्विस कराने के बाद दोनों मित्र दुकान से निकलने लगे।

इस दौरान बाइक को बैक करते वक्त उसकी बाइक एक युवक से टच हो गई। इस बात पर युवक आग बबूला हो गया और वह मलखान के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी हाथापाई पर उतर गया। इस दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर पीड़ित मलखान के सीने में घोंप दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घायल को निजी वाहन से पीड़ित को नजदीकी हॉस्पिटल ले गया, जहां उसे दूसरे हॉस्पिटल भेज दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किया नया आदेश

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!