बीडीएस और एमडीएसयू के छात्रों लिए एनआईडी में प्रवेश शुरू, जानें पूरी जानकारी

(National Institute of Design) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने बीडीएस और एमडीएस के छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (National Institute of Design) ने बीडीएस और एमडीएस के छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को पहले (NID DAT Prelims) की परीक्षा पास करनी होगी और फिर परीक्षा पास करने वालों को डीएटी (DAT) मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

दरअसल NID आवेदन फॉर्म 2022 5 अक्टूबर, 2021 को जारी गए थे और ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखरी तिथि 30 नवंबर, 2021 है। जिन फॉर्म को जमा करने की तिथि निकल गई है उन फॉर्म को 5 दिसंबर, 2021 तक जमा किया जा सकता है। परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो 6 से 13 दिसंबर, 2021 के बीच खुलेगी इसके अलावा NID DAT Prelims के लिए एडमिट कार्ड 23 दिसंबर, 2021 को जारी किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा जो कि (nid.edu) एनआईडी.ईडीयू है। वहां, उम्मीदवारों को ‘साइनअप’ लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।  

एनआईडी डीएटी (NID DAT) 2022 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं।

Tax Partner

ये भी पढ़े :  नौ दिन, नौ स्वरूप: जानें किस दिन करे माँ के किस रूप कि पूजा

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!