6 साल की उम्र से पहले क्लास-1 में नहीं मिलेगा बच्चे को एडमिशन, जान लीजिए पूरी खबर

नए सिस्टम के तहत क्लास 1 से पहले तीन क्लासें होंगी, जबकि अभी नर्सरी और केजी होती है। फाउंडेशनल स्टेज के नए ढांचे के साथ अब क्लास 1 से...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत 3 से 8 साल के उम्र के बच्चों के एजुकेशन स्ट्रक्चर में बदलाव आ रहा है और दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने भी इसे अपनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी हितकारकों से 20 अप्रैल तक सुझाव (schoolbranchnep@ gmail.com) पर मांगे हैं।

नए सिस्टम के तहत क्लास 1 से पहले तीन क्लासें होंगी, जबकि अभी नर्सरी और केजी होती है। फाउंडेशनल स्टेज के नए ढांचे के साथ अब क्लास 1 से पहले एक और क्लास जुड़ रही है। अभी 3 और इससे ऊपर की उम्र में बच्चा नर्सरी में दाखिला लेता है और केजी में उसकी उम्र 4+ होती हैं और क्लास 1 में 5+साल का बच्चा दाखिला लेता है मगर नए सिस्टम के साथ बच्चा 3 की उम्र से पढ़ाई शुरू करेगा, क्लास 1 से पहले तीन साल की पढ़ाई करेगा और फिर क्लास 1 में 6+ की उम्र में दाखिला लेगा शिक्षा निदेशालय की ओर से कहा गया है कि वो इस नए स्ट्रक्चर को अपनाने का इरादा रखता है।

नए स्ट्रक्चर के साथ नया करिकुलम और अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जरूरत होगी। पढ़ाने के नए तरीके, पढ़ने-सिखाने के नई साम्रगी की जरूरत भी होगी, जिसके लिए टीचर्स, अभिभावक, स्टूडेंट्स, प्रबंधक समितियों, शिक्षा संस्थाओं, स्कूल असोसिएशन, पेशेवर लोगों, सब्जेक्ट विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और आम जनता से सुझाव मांगे हैं। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने ‘नैशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फाउंडेशनल स्टेज 2022’ को लागू किया है, जो कि बच्चों की शुरुआती शिक्षा का नया डिजाइन है।

इसे नैशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने एनईपी के तहत – तैयार किया । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्री प्राइमरी के लिए 3 साल का स्ट्रक्चर तय किया है। प्री स्कूल में बच्चों के लिए कोई किताबें नहीं होंगी, उन्हें कहानियों, खिलौनों, एक्टिविटी के जरिए सिखाया जाएगा। एनईपी में यह उम्र सीमा बहुत अहम मानी गई है, क्योंकि यह सीखने का महत्वपूर्ण पड़ाव है

Accherishtey

ये भी पढ़े: नरेला में जंगल से देसी हैंड ग्रेनेड मिलने से मची अफरातफरी, जांच जारी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!