CISCE की बारहवीं की केमिस्ट्री परीक्षा हुई स्थगित, जाने नई तारीख
CISCE बोर्ड ने सोमवार को होने वाली 12वि की केमिस्ट्री की परीक्षा को रोक दिया है। अब यह परीक्षा 21 मार्च को दो बजे होगी। यह परीक्षा

CISCE बोर्ड ने सोमवार को होने वाली 12वि की केमिस्ट्री की परीक्षा को रोक दिया है। अब यह परीक्षा 21 मार्च को दो बजे होगी। यह परीक्षा सोमवार (26 फरवरी) यानि आज दोपहर दो बजे को होने वाली थी।
परीक्षा अचानक रोकने के पीछे प्रश्न पत्र लीक होने की बात सुनने में आ रही है। पर बोर्ड की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। सीआईएससीई ने अपनी साइट पर परीक्षा रोकने की पूरी जानकारी भी दी है।
इसमें यह भी कहा गया कि किन्ही अपरिहार्य वजह से परीक्षा को रोका गया है। पुरे भारत के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरु होने से पहले इस बात की जानकारी दी गई। बोर्ड ने स्कूल प्राचार्यों को इसकी पूरी सुचना छात्रों को देने के लिए कहा।









