शीर्ष संस्थानों का मिला जुला पीएचडी कार्यक्रम: भारत और ऑस्ट्रेलिया में करें अध्ययन

भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान दिल्ली (IIT दिल्ली) और ऑस्ट्रेलिया की एक यूनिवर्सिटी मिलकर शोध में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक शानदार अवसर लेकर आई हैं। ये दोनों संस्थान मिलकर UQ-IITD एकेडमी ऑफ रिसर्च (UQIDAR) के माध्यम से एक संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम प्रदान कर रहे हैं। छात्र विभिन्न क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 15 मार्च 2023 थी।
गौरतलब है कि कार्यक्रम भारतीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों (ऑस्ट्रेलियाई छात्रों को छोड़कर) के लिए खुला है। भारतीय और अन्य अंतरराष्ट्रीय छात्र पहले साल की पढ़ाई IIT दिल्ली में “i-students” के रूप में शुरू करेंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों में अध्ययन का अवसर मिलेगा।
Read more:- यूपीः अब RO/ARO अभ्यर्थियों के लिए भी खुशखबरी! सबूत के साथ मांगी शिकायतें










