भगत सिंह की जयंती के अवसर पर दिल्ली में हुई ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ की शुरुआत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महान स्व्तंत्रता सैनानी भगत सिंह की जयंती पर दिल्ली में 'देशभक्ति पाठ्यक्रम" को लॉन्च किया है

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejrival) ने महान स्व्तंत्रता सैनानी भगत सिंह (Bhagat Singh) की जयंती पर दिल्ली में ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम” को लॉन्च किया है।

इस बीच सीएम केजरीवाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि “24 साल की उम्र में भगत सिंह हंसते हंसते फांसी पर लटक गए. उनके जीवन को पढा है मैंने, उनपर फिल्में भी बनी हैं वो फिल्म देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं, दिल में तरंगे होती हैं, उसी को देशभक्ति कहते हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा कि “जब हम तिरंगे को देखते हैं, तो अंदर कुछ कुछ होता है, वाइब्रेशन होता है, उसी को देशभक्ति कहते हैं, जितनी बार जन-गण-मन गाते हैं, स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सुनते हैं, सबके अंदर की देशभक्ति जगती है। लेकिन परेशानी यह है कि यह देशभक्ति कभी कभी जागती है।”

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि “हमें यह करना है कि 24 घंटे एक बच्चा देशभक्ति की भावना में जिए, हर इंसान के अंदर गांधी, पटेल, सुभाष चन्द्र बोस हैं, उसे हमें जगाना है। आज हमारे स्कूल, इंस्टिट्यूट अच्छे इंजीनियर, डॉक्टर, वकील पैदा कर रहे हैं, लेकिन अब हम देशभक्त डॉक्टर और देशभक्त इंजीनियर बनाएंगे। आज एक डॉक्टर इंजीनियर सोचते हैं कि और कैसे कमा लूं, लेकिन देशभक्त डॉक्टर यह सोचेगा कि मैं कैसे अच्छा इलाज करूं?”
 Aadhya technology

इसके अलावा मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि “आज हम अपने कॉलेजों में पैसे की मशीने तैयार कर रहे हैं। दो साल के कठिन प्रयासों के बाद हमारी टीम ने यह करिकुलम तैयार किया है। अब इसे हम इम्प्रूव करते जाएंगे। यह देश की प्रगति में मिल का पत्थर साबित होगा. दिल्ली ने यह शुरुआत की है, आने वाले समय में देशभर में इसकी शुरुआत होगी।”

ये भी पढ़े: Parking को लेकर हुई बहस, तो पड़ोसी सर फोड़ कर हुआ फ़रार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!