DU NCWEB 2022 की 5वीं कटऑफ लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे करे चेक

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) आज गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के तहत दाखिले के लिए पांचवीं कट-ऑफ की लिस्ट जारी करने जा रहा है

DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) आज गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के तहत दाखिले के लिए पांचवीं कट-ऑफ की लिस्ट जारी करने जा रहा है। इसमें जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने DU NCWEB 5th Merit List 2022 में आवेदन किया हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि NCWEB में इस तरह कार्यक्रमों को डिज़ाइन किया गया है कि महिलाओं को वीकेंड के दिनों में कक्षाओं में भाग लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कराइ जा सके और वर्किंग डे में भी काम कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ग्रेजुएट अपने छात्रों के लिए बीए प्रोग्राम और बीकॉम प्रदान करता है। इसमें बता दें कि गणित, अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, संस्कृत विषय और पंजाबी में मास्टर डिग्री शामिल होती हैं।

बता दें कि 1943 में NCWEB को डीयू में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री महिलाओ को उच्च शिक्षा दिलाने और प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई थी। जानकारी के मुताबिक महिलाएं ही इसमें आवेदन कर सकती है और किसी भी पुरुष उम्मीदवार को इसमें आवेदन करने या एडमिशन पाने की अनुमति नहीं है।

तीसरी कट-ऑफ लिस्ट ऐसे करें चेक:

सबसे पहले NCWEB की आधिकारिक वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाएं। उसके बाद एडमिशन टैब पर क्लिक करें। उसके बाद आपको सामने एक नया पेज खुलेंगा उसमे आपको बाईं ओर, ‘NCWEB’ के टैब पर क्लिक करना होगा।जिसके बाद आपके सामने कट-ऑफ लिस्ट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। अपने कोर्स के अनुसार चुन सकते है।

ये भी पढ़े: पुलिस वैन और आफताब पर हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखे ये वीडियो

Exit mobile version