DU SOL Admission 2021: डीयू ओपेन दाखिले हुए शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया

DU SOL Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में ओपन से ग्रेजुएशन कोर्स करने के इच्छुक और दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

DU SOL Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में ओपन से ग्रेजुएशन कोर्स करने के इच्छुक और दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

दिल्ली विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ ओपेन लर्निंग (DU SOL) के मुताबिक वर्ष 2021-2022 के लिए यूजी कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है.

आपको बता दें कि ये कोर्सेस बीए (प्रोग्राम), बीए अंग्रेजी (ऑनर्स), बीए राजनीति विज्ञान (ऑनर्स), बीकॉम (प्रोग्राम) और बीकॉम (ऑनर्स) हैं। ऐसे में जो छात्र या छात्राएं डीयू एसओएल एडमिशन 2021 के इच्छुक हों, वो वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है.

ऐसे करें आवेदन

एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए ‘न्यू यूजर’ के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर मांगी गई जानकारियों को भरकर सबमिट करना होगा।

इसके अलावा दूसरे चरण में छात्रों को अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा और फिर सम्बन्धित कोर्स के लिए छात्र अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

आपको बता दें कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2021 है।

आवेदन के समय ही भरनी होगी कोर्स फीस

एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर रहे छात्रों को आवेदन के समय ही सम्बंधित कोर्स के लिए फ़ीस भरनी होगी। कोर्स फ़ीस का भुक्तान छात्र ऑनलाइन माध्यमों (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आदि) से कर पाएंगे।

बता दें कि यूजी कोर्सेस ऐसे स्टूडेंट्स के लिए होता है जिनके 12वीं में अच्छे अंक नहीं आए हैं और उन्हें डीयू द्वारा जारी कट-ऑफ के आधार पर किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं मिलता है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: अब मरने के बाद फिर से जीवित हो सकेगा मनुष्य, चुकाने होंगे इतने पैसे

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!