DU के शताब्दी वर्ष हुए पुरे, आज पीएम मोदी समापन समारोह करेंगे संबोधित
DU के वाइस चांसलर योगेश सिंह अध्यक्षता में होने वाले इस जनशताब्दी वर्ष समापन समरोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मंद्र प्रधान एक लोगो बुक सहित तीन कॉफी टेबल बुक भी जारी करेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज अपना जनशताब्दी वर्ष पूरा कर रहा हैं। आज शुक्रवार को जनशताब्दी वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मंद्र प्रधान दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। वहीँ इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी DU के तीन भवनों, जिसमें प्रौद्योगिकी संकाय, कंप्यूटर केंद्र और अकादमिक ब्लॉक शामिल हैं, का आधारशिला भी रखेंगें।
DU के वाइस चांसलर योगेश सिंह अध्यक्षता में होने वाले इस जनशताब्दी वर्ष समापन समरोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मंद्र प्रधान एक लोगो बुक सहित तीन कॉफी टेबल बुक भी जारी करेंगे। इनमें DU के विभिन्न कॉलेज के आदर्श वाक्य और लोगो होंगे।
इस समारोह के लिए नार्थ कैंपस के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में भव्य स्टेज बनाया गया है और सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम किया गया हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, अलग कंट्रोल रूम के साथ-साथ पुलिस फोर्स और अन्य फोर्सेज की भी तैनाती की गयी हैं। विश्वविद्यालय परिसर में बिना पहचान पत्र के प्रवेश निषिद्ध किया गया हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 वर्ष की यात्रा की झलक
दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई 1922 को हुआ था। उस समय DU के पास सिर्फ चार कॉलेज हुआ करता था जबकि आज 91 कॉलेज है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए, विश्वविद्यालय ने 1 मई 2022 में अपने सौ वर्ष पुरे किये और इस वर्ष को शताब्दी वर्ष के तौर पर सेलिब्रेट किया।
इस दौरान छात्रों द्वारा बनाये गए पोस्टर्स से साल भर का लेखा-जोखा भी प्रदर्शित किया गया हैं। इन पोस्टर्स में छात्रों ने पुरे जोश के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 वर्ष की यात्रा को दिखाने का प्रयास किया हैं।











