आज जारी होने वाली है DU की पोटेंशियल लिस्ट, इस समय छात्र देख सकेंगे अपना नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में ग्रेजुएट दाखिले के लिए शुक्रवार को संभावित सूची जारी की जा रही है जो शाम पांच बजे तक जारी होने वाली है

दिल्ली में DU में एडमिशन लेना न सिर्फ दिल्ली के बल्कि बहुत से राज्य के बच्चों का सपना होता है जिसके लिए वह इस यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए अप्लाई करते है। ऐसे में जिन विध्यार्तीयो ने इसमें अप्लाई किया था आज उसकी संभावित सूची (Potential list) जारी हो जाएगी। जानिए पूरी खबर
बता दें की दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में ग्रेजुएट दाखिले के लिए शुक्रवार को संभावित सूची जारी की जा रही है जो शाम पांच बजे तक जारी होने वाली है। सूची के आधार पर छात्र अपनी इच्छा में बदलाव कर सकते हैं जिसके लिए विश्वविद्यालय ने छात्रों को दो दिन का समय दिया है। उक्त प्रक्रिया के बाद केंद्रीय प्रणाली के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा।
रिपोर्ट्स अनुसार हर एक छात्र यह देख सकता है कि उसे किस कॉलेज में कौन से कोर्स के साथ दाखिला मिल रहा है और अगर छात्र अपने कोर्स या कॉलेज से संतुष्ट नहीं है तो छात्रों को अपनी इच्छा के व्यवस्था को बदलने का मौका मिलेगा जिसे वह 14 अक्तूबर शाम पांच बजे से 16 अक्तूबर चार बजकर 59 मिनट तक बदल सकता है।
हालांकि, बदलाव करने के लिए यह आखिरी मौका है और इसके बाद उन्हें दोबारा से वरीयता बदलने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए परेफरेंस में बदलाव करने के दौरान छात्र सिर्फ पहले भरे गए विकल्पों का ही आर्डर बदल सकते हैं क्योकि पोर्टल पर अलग से कॉलेज या कोर्स को जोड़ने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
साथ ही बता दें की 18 अक्तूबर से सीटों का आवंटन शुरू हो जायेगा और इसके तहत सेंट्रल सीट एलोकेशन सिस्टम (csas) के माध्यम से 18 अक्तूबर शाम पांच बजे तक सीटों का आवंटन होगा। ऐसे में छात्रों को सीटों को स्वीकार करने के लिए 19 से 21 अक्तूबर तक का समय है।
19 से 21 के समाय में डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी जहां कॉलेजों को सत्यापन के साथ ऑनलाइन आवेदनों को स्वीकार करना है जो प्रक्रिया 22 अक्तूबर तक चलेगी। वहीं, छात्र 24 अक्तूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक दाखिले के लिए ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकेंगे।
ये भी पढ़े: 25 अक्टूबर के बाद नहीं होगा ये सर्टिफिकेट तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल










