इन सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिखाई जाएगी फ्रेंच भाषा
राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राजधानी के सरकारी स्कूलों में बच्चे अब फ्रेंच भाषा सीखेंगे।

राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राजधानी के सरकारी स्कूलों में बच्चे अब फ्रेंच भाषा सीखेंगे। ग्लोबल एक्सपोजर और अनुभव के लिए दिल्ली सरकार सरकारी स्कूल के बच्चों को फ्रेंच भाषा सीखने जा रही है। इसके तहत दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने फ्रेंच इंस्टीट्यूट फ्रांसेस इन इंडिया के साथ समझौता किया है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन के उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। बता दें सरकारी स्कूल में बच्चों को फ्रेंच पढ़ाने का उद्देश्य छात्रों को प्रोफेशनल रूप से तैयार करना है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ग्लोबल एक्सपोजर देना चाहती है। वही फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि यह छात्रों को अकेडमिक और प्रोफेशनल रूप से कई नए अवसर देगा। इसके अलावा छात्रों के लिए कई यूरोपी देशों में रोजगार के अवसर खुल जाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि इस पायलट प्रोजेक्ट के अंदर 30 स्कूल शामिल है। वही यह फ्रेंच कोर्स डॉ. आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड के स्कूलों में होगा। इसके तहत कक्षा छठी से कक्षा बारवी के बच्चों को फ्रेंच सिखाई जाएगी।
यह भी पढ़े: Jahangirpuri Violence: हनुमान जयंती पर हुए बवाल पर जारी हैं जांच, किया दो लोगों को गिरफ्तार










