ICSI CSEET 2022: आईसीएसआई ने शुरू की 2022 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
ICSI CSEET 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरीज एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2022 (सीएसईईटी 2022) के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ICSI CSEET 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरीज एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (Secretaries Executive Entrance Test) 2022 (सीएसईईटी 2022) के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और इसकी आखरी तारीख 15 दिसंबर 2021 रखी गई है। यह पंजीयन 2022 की परीक्षा के लिए किया जा रहा है। पंजीयन प्रक्रिया संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि जिन छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है या इसके समानांतर कोई योग्यता रखते हैं वह सीएसईईटी 2022 परीक्षा के लिए योग्य हैं। जानकारी के अनुसार सीएसईईटी 2022 जनवरी सत्र की परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2022 को किया जाएगा।
सीएसईईटी 2022 जनवरी सत्र की महत्वपूर्ण तारीखें
सीएसईईटी 2022 के लिए पंजीयन करने की आखिरी तारीख- 15 दिसंबर 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- अभी घोषणा नहीं हुई है।
परीक्षा का आयोजन- 8 जनवरी 2022.
परिणाम की घोषणा- अभी घोषणा नहीं हुई है।
सीएसईईटी 2022 के लिए पंजीयन कैसे करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के सीएसईईटी 2022 परीक्षा के लिए पंजीयन कर सकते हैं।
सबसे पहले smash.icsi.edu/scripts/login.aspx लिंक पर जाये फिर मेन्यू बार में दिए गए CSEET Registration के लिंक पर क्लिक करे उसके बाद सभी दिए गए निर्देशों को ध्यान से पड़े। मांगी गई जानकारियों को भरें और ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें और आगे की जरूरत के लिए रिसीप्ट को डाउनलोड कर के रख लें।
सीएसईईटी 2022 के लिए पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज
1. स्कैन की गई फोटो (20 KB से 50 KB के बीच) और साइन (10 KB से 20 KB के बीच)
2. दसवीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट।
3. जाति या वर्ग प्रमाण पत्र (फीस में सुविधा के लिए)।
4. विशेष वर्ग प्रमाण पत्र (अगर हो तब)।
ये भी पढ़े: पूर्व प्रेमी ने महिला को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट