जानें नवंबर में कितनी होंगी स्कूलों में छुट्टियां और कहां लगेंगी क्लासेस?
दशहरा, दीपावली और करवाचौथ जैसे त्योहारों के चलते अक्टूबर में बच्चों को काफी छुट्टियां मिलीं थी. पर क्या आपको पता है नवंबर के महीने में कितनी

दशहरा, दीपावली और करवाचौथ जैसे त्योहारों के चलते अक्टूबर में बच्चों को काफी छुट्टियां मिलीं थी. पर क्या आपको पता है नवंबर के महीने में कितनी छुट्टी होने वाली है, इसलिए आइए जानते हैं.
नवंबर 2025 में गुरु नानक जयंती, बाल दिवस, कार्तिक पूर्णिमा तथा गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस जैसे ख़ास मौके आने वाले हैं. हालांकि अक्टूबर की तुलना में इस माह में स्कूलों की छुट्टियां कुछ कम होंगी, पर त्योहारों और रविवारों की वजह से छात्रों को कम से कम 8 दिन की छुट्टी मिल सकता है.
सबसे पहले 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी. यह दिन सिख समुदाय के पहले गुरु गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में पूरे भारत में श्रद्धा से मनाया जाता है. इस दिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में स्कूलों के बंद रहने की आशंका है.
24 नवंबर (सोमवार) को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस मनाया जाएगा. यह दिन सिख धर्म के नौवें गुरु की शहादत को याद करने के लिए मानते है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इस दिन स्कूल बंद रहेंगे, जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत के अधिकतर स्कूल खुले रह सकते हैं.
नवंबर के माह में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी खास महत्व रखता है. यह दिन धार्मिक दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है और देश के काफी हिस्सों में मेलों और धार्मिक आयोजनों के चलते कुछ स्कूलों में वहां के अवकाश घोषित किया जा सकता है.









