जाने कब जारी होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट? कैसे करे चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल २०२४ की परीक्षा के नतीजे आने वाले है। जो उम्मीदवार इस भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल २०२४ की परीक्षा के नतीजे आने वाले है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में मौजूद थे वह जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यूपी कांस्टेबल की भर्ती 2023 परीक्षा 17 तथा 18 फरवरी को आयोजित हुई थी जो कथित पेपर लीक की वजह से रद्द कर दी गई थी।

याद रहे कि उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य क्रेडेंशियल का प्रयोग करके अपने यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है। बोर्ड के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट नवंबर के महीने में तीसरे सप्ताह तक आने की आशंका है।

होनी है 60,244 पदों पर भर्ती
यह भर्ती परीक्षा 60,244 यूपी कांस्टेबल रिक्तियों के लिए आयोजित हुई थी। दो चरणों में आयोजित की गयी इस परीक्षा के लिए कम से कम 48 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। उम्मीदवारों को अभी भी अपने रिजल्ट का इंतजार है। लिखित परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे जिनके लिए कुल 300 अंक थे। उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया था। अंकन योजना के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।

UP POLICE CONSTABLE RESULTS 2024: ऐसे करें चेक
सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

फिर ‘रिजल्ट’ या ‘लेटेस्ट अनाउंसमेंट’ सेक्शन पर क्लिक करे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 के लिए लिंक देखे।
फिर रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और सभी डिटेल डालना होगा।
सारी जानकारी सबमिट करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपना स्कोर और योग्यता स्थिति देख सकते हैं।
अंत में रिजल्ट डाउनलोड करें या भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!