Learn English: इन तरीको से घर बैठे फ्री में सीखे मिंटो में इंग्लिश

अकसर आप और हम इंग्लिश बोलते वक्त अटक जाते है। ऐसा इस लिए होता है क्युकि लोग अंग्रेजी भाषा का नाम सुनते ही डर जाते है।

अकसर आप और हम इंग्लिश बोलते वक्त अटक जाते है। ऐसा इस लिए होता है क्युकि लोग अंग्रेजी भाषा का नाम सुनते ही डर जाते है। अंग्रेजी भाषा बिलकुल भी मुश्किल नहीं होती। ये हमें इस लिए मुश्किल लगती है क्युकि हम कुछ नया सिख रहे होते है। अगर आप भी अपनी इंग्लिश सुधारना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

बता दें कि अंग्रेजी सिखने के लिए आपको बिलकुल भी पैसे खर्चने की ज़रूरत नहीं है। आप घर बैठे फ्री में अंग्रेजी सिख सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे नुस्के बताने वाले है जिससे जान कर आप महज कुछ घंटो में अंग्रेजी बोलना सिख जायेगे। चलिए शुरू करते है।

Listen,Listen and Listen

क्या अपने कभी सोचा है कि हमने हिंदी कैसे सिख ली? हमने कभी भी हिंदी सिखने के लिए कोचिंग नहीं ली। केवल अपने परिवार वालों को सुना है। बचपन में जब कोई कहता था मां बोलो तो हम उसे कॉपी करते और सिख जाते थे। ठीक ऐसा ही इंग्लिश के साथ है। जितना हम सुनेगे उतना हम सीखेंगे। इसमें आप यूट्यूब, पॉडकास्ट की मदद ले सकते है। Spotify app पर आपको काफी फ्री पॉडकास्ट मिलेंगे जो आपकी इंग्लिश सुधारने में मदद करती हैं।

Watch Movies, Cartoons and Web Series In English

यूट्यूब पर बैठकर इंग्लिश सीखना बड़ा बोरिंग है। अक्सर ऐसे पढ़ते-पढ़ते हमें नींद आ जाती है। लेकिन अगर आप कोई मजेदार मूवी या कार्टून को इंग्लिश में देखते है तो इससे आप धीरे-धीरे इंग्लिश के शब्द सिख जाते है। इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि अक्सर हमें इंग्लिश कंटेंट में सब कुछ समझ नहीं आता। लेकिन धीरे-धीरे सब समझ आने लगता है।

Make Notes

यह पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि बच्चे है क्या हम जो नोट्स बनाये। लेकिन बड़े-बुजुर्गो के अनुभव भी यही कहते है कि जो लिखा होता है वो याद रहता है। मान लीजिये आप हर दिन में पांच नए शब्द सीखते है, तो एक महीने में 150 शब्द सीखेंगे। लेकिन क्या आपको लगता है कि आप ये सरे शब्द हमेशा के लिए याद रख पाएंगे। नहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि इस रफ़्तार भरी जिंदगी में हम जल्दी भूल जाते है। ऐसे में नोट्स लिखे और अगले दिन उसे दोहराये।

Talk With Real Human

लोगों से इंग्लिश में बात करना शुरू कर दें। जब आप कोशिश करते है तो सफलता ज़रूर मिलती है। लेकिन अगर आपको डर लगता है कि कोई हमारा मजाक उड़ाएगा तो आपके लिए एक बेहतरीन App है। इस App में आपका कोई मजाक नहीं उड़ाएगा। Hello Talk एक ऐसी App है जहां आप रियल इंसान से बात कर सकते है। वही आप उन्हें अपनी भाषा हिंदी भी सीखा सकते है। इस App में आपको एक भी रुपया लगाने की जरूरत नहीं होती।

Free App On Playstore

प्लेस्टोरे पर आपको ऐसी कई App मिलेगी जो बिलकुल फ्री है। इन App का इस्तेमाल कर आप जल्दी इंग्लिश भाषा सिख जायेगे। Duolingo, LinguaLift, Memrise जैसी कई App आपको प्लेस्टोरे पर मिल जाएगी।


यह भी पढ़े: दिल्ली के स्कूलों में फिर शुरू होने जा रहा है एडमिशन प्रोसेस, जानें पूरी डिटेल्स

Exit mobile version