MCD ने दिल्ली विश्वविद्यालय पर FIR कराने की दी चेतावनी, ये हैं मामला
एक ओर दिल्ली विश्वविद्यालय में 22 सितंबर को प्रस्तावित छात्र संघ चुनाव है, तो दूसरी ओर अगले महीने (9-10 सितंबर) में ही G20 दिल्ली शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।

एक ओर दिल्ली विश्वविद्यालय में 22 सितंबर को प्रस्तावित छात्र संघ चुनाव है, तो दूसरी ओर अगले महीने (9-10 सितंबर) में ही G20 दिल्ली शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।
छात्र संघ चुनाव के कारण छात्रों ने पोस्टर और बैनर विश्वविद्यालय और कॉलेज सहित यत्र-तत्र दीवारों पर पाट दिया हैं, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन पर मुसीबत आ खड़ी हुई।
एमसीडी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए, डीयू के कुलसचिव को पात्र लिखा है। पात्र में एमसीडी ने 21 अगस्त तक तक पोस्टर और बैनर हटाने के निर्देश दिए हैं और निश्चत तिथि तक पोस्टर और बैनर नहीं हटाने पर डीयू और अन्य पर एफआइआर दर्ज करवाने की हिदायत भी दी हैं।
डीयू को जारी किये गए पत्र में एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर सिविल लाइंस जोन बीपी भारद्वाज ने कहा कि G20 शिखर सम्मेलन की बैठक अगले महीने (सितंबर) में होना तय है, जिस कारण गृह मंत्रालय और उच्च अधिकारी समेत तमाम एजेंसियां लगातर निरक्षण कर जायजा ले रही हैं।
डूसू की चुनाव प्रक्रिया के चलते दीवारों पर बड़े पैमाने पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिससे दीवारें बदहाल हैं। यह कानूनों का उल्लंघन हैं। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि नियमनुसार पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स और लेखन को निर्दिष्ट स्थानों तक सीमित रखें।










