अब दिल्ली के स्कूलों में केक काटकर मनाया जायेगा सभी बच्चों का जन्मदिन

अब सरकार का कहना है कि अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्मदिन स्कूल में भी मनाया जाएगा

दिल्ली सरकार द्वारा बच्चों के लिए नई सुविधाएं लाई जा रही है जो वह अपने स्कूलों में पा सके और खासकर के सरकार अपना ज्यादा जोर सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए लगा रही है ताकि वह प्राइवेट स्कूल से भी अच्छी शिक्षा पा सके। ऐसे में अब सरकार ने पढ़ाई के साथ एक नया फैसला लिया है कि अब स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्मदिन स्कूल में भी मनाया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली में अब सरकार का कहना है कि सभी के लिए जन्मदिन का ख़ास अवसर बहुत मान्य रखता है जिसके चलते अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्मदिन स्कूल में भी मनाया जाएगा। ऐसे मे दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में अपनाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर उसकी चर्चा हर जगह होती है जिसमे हैप्पीनेस करिकुलम से लेकर टीचर्स को विदेश भेजने तक, ये कुछ काम ऐसे हैं, जिसे लेकर सरकार की वाहवाही हुई है। इन सब के चलते अब Delhi Govt ने बच्चों का बर्थडे स्कूल में मनाने की तैयारी की है।

हालाँकि, ये जन्मदिन सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स के लिए अब Happiness Curriculum के तहत मनाया जाएगा और इसका सर्कुलर शिक्षा निदेशालय ने जारी कर दिया है। जिसमे बताया गया है, स्कूलों के अंदर आभार, प्रेरणा एवं सकारात्मक चिंतन को और बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के स्कूलों के स्टूडेंट्स के जन्मदिन को मनाने के नए तौर तरीके का पालन किया जाएगा।

क्या है हैप्पीनेस क्लास ?

दरअसल, हैप्पीनेस करिकुलम दिल्ली सरकार द्वारा स्टूडेंट्स में खुशी एवं कल्याण की बुनियाद को मजबूत करने के मकसद से 2018 में शुरू किया गया था। जिसके अंदर राष्ट्रीय राजधानी में कुल 1030 सरकारी स्कूलों में पहली और उससे नीचे क्लास से आठवीं तक के बच्चों के लिए 35 मिनट की क्लास लगती है।

इतना ही नहीं दिल्ली में सरकार बनाने के बाद से ही AAP ने स्कूलों के सुधार करने पर जोर दिया है जहां दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में नए स्कूलों का निर्माण किया गया है और सिलेबस में भी बदलाव पर जोर दिया गया है ताकि बच्चे समझ कर पढ़ सके और आगे बढ़ सके।

Accherishtey
यह भी पढ़े: 25 अक्टूबर के बाद नहीं होगा ये सर्टिफिकेट तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!