अब कोई भी स्कूल लेता दिखेगा डोनेशन तो सीधा लगेगा कैपिटेशन फीस का 10 गुना जुर्माना

निदेशालय द्वारा बताया गया कि स्कूलों को नियमों का पालन करना होगा और सुचारू रूप से भी छात्रों का दाखिला करना होगा।

दिल्ली में बहुत से स्कूल है जो डोनेशन की मांग करते है और अब एक खबर सामने आयी है जहां निजी स्कूलों में दाखिला के नाम पर डोनेशन वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि शिकायत मिलने पर स्कूल प्रबंधन की जांच की जाएगी।

बता दें कि जांच साबित होने के बाद स्कूल प्रबंधन को कैपिटेशन फीस का 10 गुना जुर्माना उसके बाद देना जरूरी होगा और निदेशालय द्वारा बताया गया कि स्कूलों को नियमों का पालन करना होगा और सुचारू रूप से भी छात्रों का दाखिला करना होगा। दरअसल, कई ऐसे स्कूल अभी भी हैं जो दाखिले के लिए अभिभावक के ऊपर डोनेशन देने का दबाव बनाते दीखते हैं।

वही अब इसे ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है और इसका सीधा मकसद छात्रों के दाखिले में अभिभावकों को डोनेशन लेने वाले स्कूलों से भी बचाना है। साथ ही छात्र के दाखिले के लिए अगर कोई स्कूल अभिभावको पर डोनेशन देने का दबाव बनाता भी है तो वह इसकी शिकायत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड़ से कर अभिभावक कर सकते हैं।

हालाँकि, ऑनलाइन माध्यम से शिकायत करने के लिए भी अभिभावको को निदेशालय की वेबसाइट edudel.nic.in के ”ग्रीवांस रिड्रेसल सेल और मॉनिटरिंग सिस्टम” हेड पर ही सीधा जाना होगा और फिर अभिभावक दाखिला संबंधित किसी भी तरह की समस्या की शिकायत पर पोर्टल कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन माध्यम से शिकायत करने के लिए आपको अपने जिले के DDE ऑफिस जाकर सीधा शिकायत करनी होगी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!