शुरू हुई आज से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रधानाचार्यों को लिखी चेयरमैन ने चिट्ठी
आज से CBSE द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो रही है

आज से CBSE द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो रही है। साथ ही बोर्ड चेयरमैन निधि छिब्बर ने प्रधानाचार्य को लिखे पत्र लिखा और बताया कि बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए दो जनवरी से 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन आयोजित किये जा रहे है।
बता दें कि बोर्ड से देश और विदेश में 28 हजार से अधिक स्कूल संबद्ध में हैं। जिनमे प्रैक्टिकल एग्जामिनेशन, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट तय शेड्यूल के भीतर किया जाने वाले है। साथ ही बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन के लिए बोर्ड बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति कि है और ये भी संभावना है कि एक शिक्षक को एक से अधिक स्कूल की जिम्मेदारी दी जाने वाली है। बोर्ड प्रैक्टिकल के शेड्यूल के दौरान, JEE (मेन) भी आयोजित करेगा।
तैयार रखें प्रयोगशाला (laboratory)
हालाँकि, इसके बारे में और बताते हए चेयरमैन ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए प्रयोगशाला को तैयार रखने के लिए बोला है और इन परीक्षाओं को तय समय में किया जाए। वही अपने स्कूल के लिए नियुक्त बाहरी परीक्षक से संपर्क में रहें और प्रायोगिक परीक्षाओं के संचालन में कार्यक्रम तय करें।
सेसे में CBSE द्वारा दिए गए इस असाइनमेंट को समय पर पूरा करना शिक्षकों के लिए अनिवार्य है और साथ ही सुनिश्चित यह भी किया जाये कि सभी छात्र निर्धारित प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल रहे। इतना ही नहीं ध्यान में ये रखा जाये कि इन परीक्षाओं में शामिल न होने वाले छात्रों को निर्धारित समय के बाद प्रायोगिक परीक्षा में दोबारा शामिल होने का मौका नहीं दिया जायेगा। सभी चीज़ो को आसान बनाने के लिए बोर्ड परिणाम की घोषणा के लिए रोडमैप तैयार किया जायेगा।










