RRB Recruitment 2025: रेलवे में चल रही बंपर पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB भर्ती 2025 के चलते 1036 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 16 फरवरी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB भर्ती 2025 के चलते 1036 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 16 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले यह डेट 6 फरवरी 2025 निर्धारित थी. रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान देते हुए यह फैसला लिया है. आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवारों को 18 फरवरी तक शुल्क भुगतान करने की अनुमति मिली होगी और 28 फरवरी 2025 तक वह अपने आवेदन में संशोधन कर पाएंगे .
RRB Recruitment 2025: भरे जाएंगे यह पद
PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)
TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर)
PRT (प्राथमिक शिक्षक)
संगीत शिक्षक
महिला जूनियर स्कूल शिक्षक
महिला सहायक शिक्षक (प्राथमिक विद्यालय)
लैब असिस्टेंट
लाइब्रेरियन
जूनियर अनुवादक (हिंदी)
RRB Recruitment 2025:ये हैं जरूरी डेट्स
आवेदन: 7 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2025
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2025
परीक्षा का तरीका: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
RRB Recruitment 2025: जरूरी शैक्षणिक योग्यता
अधिसूचना के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों के लिए विशेष डिप्लोमा या डिग्री की जरुरत हो सकती है.
RRB Recruitment 2025: आयु सीमा
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है. जबकि आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की ज्यादातर उम्र 48 साल तय की गई है.
RRB Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
फिजिकल टेस्ट
दस्तावेज़ सत्यापन
मेडिकल टेस्ट









