Sarkari Naukri 2021: सेंट्रल रेलवे ने निकली 12वीं पास के लिए नौकरियां, आवेदन शुरू
Sarkari Naukri 2021: रेलवे कर्मचारी की नौकरी पाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए रेलवे में एक शानदार नौकरी पाने का मौका सामने आया है

Sarkari Naukri 2021: रेलवे कर्मचारी की नौकरी पाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए रेलवे में एक शानदार नौकरी पाने का मौका सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (Railway Recruitment Cell) ने सेंट्रल रेलवे में 12वीं पास के लिए रिपोर्ट्स कोटा के तहत कई पदों पर भर्तियां निकाली है।
आपको बता दें कि इसके लिए 13 दिसंबर से आवेदन शुरू हो चुके है रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक लेवल 5/4 और 3/2 में कुल 21 पदों पर भर्ती की जानी है।
जानकारी के मुताबिक योग्य उम्मीदवार 27 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। इससे जयादा जानकारी के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा। इसी किए साथ 5/4 के पद पर आवेदन करने वाले के पास कॉलेज की ग्रेजुएशन डिग्री होनी जरूरी है।
इसके अलावा 3/2 पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना या उनके पास मैट्रिक प्लस कोर्स पूरा किया हुआ एक्ट अप्रेंटिसशिप होना चाहिए।
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको आरआरसी सीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाना होगा। इसके बाद आपको Click Here to Apply Online के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना होगा। वहां आपको अपनी सारी जानकारी देनी होगी। फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
यह भी पढ़े: PM Modi ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का किया उद्घाटन










