Diwali के बाद खोले जा सकते हैं 6ठी से 8वीं तक के स्कूल, DDMA की बैठक में हुआ फैसला

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के पैनल ने कक्षा 6वीं से 8वीं तक के स्कूलों को 50 प्रतिशत छात्र संख्या के साथ फिर से खोलने की सिफारिश की है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के पैनल ने कक्षा 6वीं से 8वीं तक के स्कूलों को 50 प्रतिशत छात्र संख्या के साथ फिर से खोलने की सिफारिश की है।

पैनल ने डीडीएमए की अगली मीटिंग के लिए जो नोट्स बनाए है, उसमे बताया गया है कि दिल्ली में 9वीं और 12वीं तक की कक्षा खुलने के बाद Corona के मामले सामने नहीं आए है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोरोना को लेकर डीडीएमए की 25वीं बैठक 29 अक्टूबर को होगी। बैठक में दिवाली (Diwali) के बाद 6वीं से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने की घोषणा की जाने की पूरी संभावना है।

नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य वीके पॉल ने भी इस बात का समर्थन किया है कि तयहोरों के बाद बच्चों के स्कूलों को फिर से खोल देना चाहिए। वहीं आईसीएमआर (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा है कि स्कूल खुलने से पहले शिक्षक और विद्यार्थियों को वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगनी चाहिए।

Tax Partner

ये भी पढ़े: DU SOL Admission 2021: डीयू ओपेन दाखिले हुए शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!