Supplementary Exam: CBSE 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण हुआ शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं तथा कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया खोल दी है। निजी उम्मीदवार आज से

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं तथा कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया खोल दी है। निजी उम्मीदवार आज से cbse.gov.in. पर जाकर आप इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन विंडो 30 मई से लेकर 17 जून 2025 तक खुली है।
कौन कर सकता है आवेदन?
निजी उम्मीदवार जो 2025 में सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में आ सकते थे तथा जिन्हें ‘कम्पार्टमेंट’ श्रेणी में रखा जाएगा, वह पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते है। जिसके साथ, निजी छात्र जो पहले ही उत्तीर्ण हो चुके हैं, पर किसी ख़ास में अपने अंकों में सुधार लेना चाहते हैं, वह भी पंजीकरण करा सकते हैं।
गौरतलब है कि कम्पार्टमेंट वाले सभी नियमित छात्रों को सप्ली की परीक्षाओं के लिए अपने संबंधित स्कूलों द्वारा आवेदन करना है, व्यक्तिगत रूप से नहीं।
सीबीएसई पूरक परीक्षा कार्यक्रम
सीबीएसई ने एलान किया है कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के लिए पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई 2025 से शुरू है। विस्तृत तिथि पत्र बाद में वेबसाइट पर जारी होगा। कक्षा 10वीं के छात्र ज्यादातर दो विषयों में उपस्थित होगी। हालांकि, कक्षा 12वीं के छात्रों को सिर्फ एक विषय में सुधार के लिए आवेदन करने की अनुमति है।
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी दर्ज हुई सुचना, विशेषकर विषय चयन तथा व्यक्तिगत विवरण, को दोबारा जांच लें, क्योंकि फॉर्म जमा करने के बाद किसी भी सुधार की अनुमति नहीं मिलेगी।
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
पूरक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में उपलब्ध होने की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे डेट शीट और एडमिट कार्ड जारी करने के साथ अपडेट के लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट देखते रहें।









