केंद्रीय विद्यालयों में ​एडमिशन​ के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, जानें जरूरी जानकारी

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए क्लास 1 तथा बालवाटिका की प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए क्लास 1 तथा बालवाटिका की प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2025 से शुरू की जाएगी, और इच्छुक अभिभावक 21 मार्च 2025 तक अपने बच्चों का आवेदन कर सकते हैं. कक्षा 1 के लिए आवेदन kvsonlineadmission.kvs.gov.in और बालवाटिका 1 और 3 के लिए balvatika.kvs.gov.in पर उपलब्ध होंगे.

KVS Admission 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 मार्च 2025

कक्षा 1 की प्रथम चयन लिस्ट: 25 मार्च 2025

बालवाटिका की प्रथम चयन लिस्ट: 26 मार्च 2025

दूसरी चयन लिस्ट: 2 अप्रैल 2025

तीसरी चयन लिस्ट: 7 अप्रैल 2025

बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से ऊपर के लिए ऑफलाइन आवेदन: 2 से 11 अप्रैल 2025

इन कक्षाओं की प्रथम अनंतिम लिस्ट: 17 अप्रैल 2025
बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से ऊपर के लिए प्रवेश प्रक्रिया: 30 जून 2025
कक्षा 11 में प्रवेश: सीटों की उपलब्धता के आधार पर 2 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन होगा।

आयु सीमा

कक्षा 1: 6 वर्ष (31 मार्च 2025 तक)

बालवाटिका-1: 3 से 4 वर्ष
बालवाटिका-2: 4 से 5 वर्ष
बालवाटिका-3: 5 से 6 वर्ष
कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश

कक्षा 1 के साथ बाकि की कक्षाओं में दाखिला सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. 2 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन हो सकता है. अभिभावकों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा होगा.

आवश्यक दस्तावेज

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
SC/ST/OBC प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
सर्विस सर्टिफिकेट
बच्चे के 2 पासपोर्ट साइज फोटो

ऐसे करें आवेदन?

कक्षा 1 के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं.
बालवाटिका-1 और 3 के लिए balvatika.kvs.gov.in पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें.
आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!