UPPRPB ने कॉन्स्टेबल परीक्षा को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन, जाने डिटेल

UPPRPB की तरफ से कॉन्स्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा को सही ढंग से होने पर अधिसूचना जारी की गई है। इस

UPPRPB की तरफ से कॉन्स्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा को सही ढंग से होने पर अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना में यूपीपीआरपीबी की ओर से सुचना दी गई है कि “भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न होने हेतु उत्तर प्रदेश UPPRPB कटिबद्ध है।

इस सुचना के साथ ही बोर्ड की तरफ से शुचिता भंग करने संबंधी किसी भी तरह से प्रयास की सुचना के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर भी शेयर हुए है।

कहां कर सकते हैं संपर्क
पेपर लीक, पेपर क्रय विक्रय, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग और बाकि किसी अवांछनीय गतिविधि की सुचना बोर्ड को ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर पर मिलती है। इस बात की सुचना देने वाले उम्मीदवार की पहचान किसी को बताई नहीं पुलिस बोर्ड ने प्रक्रिया में मदद करने की अपील की है।

ईमेल आईडी: satarkta.policeboard@gmail.com
व्हाट्सएप नंबर: 9454457951

इन डेट्स में होना है एग्जाम
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त इन दिनों में होगा। पेपर के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ही डाउनलोड के लिए मिलते है। जिस्ज्के बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल भर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी भर्ती के अगले स्टेप के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से राज्यभर में कांस्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!