UPSC Prelims 2021: UPSC ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम

UPSC Prelims Result 2021: (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 का परिणाम जारी कर दिया है।

UPSC Prelims Result 2021: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार जो वहां 10 अक्टूबर को आयोजित यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए थे वो अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते है।

जानकारी के मुताबिक कुल 9,214 छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त की है। शॉर्टलिस्ट किये गए छात्रों को यूपीएससी आईएएस की परीक्षा की लिए आवेदन पत्र- I (डीएएफ- I) में फिर से आवेदन करना होगा।

यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 7, 8, 9, 15, 16 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएँगी। परीक्षा में 2 प्रकार के पेपर, क्वालिफाइंग और मेरिट-रैंकिंग शामिल होंगे।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.giv.in पर जाएं। फिर होम पेज पर उपलब्ध ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में जाएं और सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। फिर एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों की परीक्षा परिणाम के लिए PDF लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके अलावा पीडीएफ पर छपे विवरण की जांच करें और ctrl+f कुंजी का उपयोग कर अपना रोल नंबर खोजें और पीडीएफ डाउनलोड करें। इसी के साथ भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Diwali के बाद खोले जा सकते हैं 6ठी से 8वीं तक के स्कूल, DDMA की बैठक में हुआ फैसला

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!