नेटफ्लिक्स ने भारत में पासवर्ड शेयरिंग बंद की, अब ये नियम

आज 20 जुलाई को जारी, नेटफ्लिक्स ने एक बयान में कहा कि एक अकाउंट एक घर में उपयोग के लिए होता है और उस घर में रहने वाले सदस्य ही उस नेटफ्लिक्स अकाउंट का उपयोग कर सकता है।

ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने भारत में पासवर्ड शेयरिंग को समाप्त करने की घोषणा की है। भारत में नेटफ्लिक्स के लाखों ग्राहक हैं। अपने घोषणा में नेटफ्लिक्स ने कहा कि नेटफ्लिक्स अकाउंट का उपयोग केवल एक ही घर में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाना था। इस नियम का उल्लंघन करने वालों को ईमेल भेजा जाएगा।

गुरुवार यानी आज 20 जुलाई को जारी, नेटफ्लिक्स ने एक बयान में कहा कि एक अकाउंट एक घर में उपयोग के लिए होता है और उस घर में रहने वाले सदस्य ही उस नेटफ्लिक्स अकाउंट का उपयोग कर सकता है।

नेटफ्लिक्स ने कुछ दिशा निर्देश दिया हैं, जिससे यूजर अपने अकाउंट को मैनेज कर सकेंगे और पता कर सकेंगे कि उसके अकाउंट का उपयोग कहाँ और कौन कर रहा हैं। वे साइन आउट कर सकेंगे या अपना पॉसवर्ड बदल सकेंगे।

बता दें कि मई में, नेटफ्लिक्स ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख बाजारों सहित कई देशों में पासवर्ड साझा करने पर प्रतिबंध लगाया था। इसने अपने भुगतान करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त मासिक शुल्क का भुगतान करके अपने घर के बाहर से एक अतिरिक्त सदस्य को शामिल करने की भी अनुमति दी थी। हालाँकि, यह सुविधा अभी भारत में उपलब्ध नहीं है।

महामारी के बाद से विकास में गिरावट के बाद राजस्व बढ़ाने के लिए कंपनी दुनिया भर में पासवर्ड साझा करने पर रोक लगा रही है। पिछले वर्ष की पहली छमाही में, नेटफ्लिक्स के लगभग 1 मिलियन अकाउंट कम हो गए। हालाँकि बाद में इसने उन घाटे की भरपाई कर ली, लेकिन गिरावट ने कंपनी को झटका दिया और उसे अपनी विकास संभावनाओं को बढ़ाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा हैं।

Accherishteyये भी पढ़े: शर्मानक : मणिपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा में महिलाओं के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!