हार्दिक पांड्या की जिंदगी में आया नया मोड़, मॉडल माहिका पर बरसा प्यार
हार्दिक ने कहा “मेरी जिंदगी में बहुत बदलाव आया है, इसके लिए मैं अपने पार्टनर का शुक्रगुज़ार हूं। जब से वह आई हैं, सब कुछ अच्छा हो रहा है।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों क्रिकेट के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
मैच के बाद हार्दिक ने कहा —“मेरी जिंदगी में बहुत बदलाव आया है, इसके लिए मैं अपने पार्टनर का शुक्रगुज़ार हूं। जब से वह आई हैं, सब कुछ अच्छा हो रहा है।” इस बयान के बाद माहिका ने भी बीसीसीआई के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा —
“तुम जैसे कोई नहीं… मेरे राजा।” इससे पहले भी हार्दिक ने एक वीडियो में माहिका की तस्वीर खींचने वाले पैपराज़ी पर नाराज़गी जताई थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार जताते दिखाई देते हैं। अब हर किसी के मन में सवाल है — आखिर माहिका शर्मा हैं कौन?
मॉडल और एक्ट्रेस, जो फिटनेस कंटेंट भी बनाती हैं
माहिका शर्मा मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल फैशन, फोटोज़ और फिटनेस वीडियोज़ से भरी हुई है। लिंक्डइन के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पढ़ाई की, इसके बाद इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की डिग्री ली और कई कंपनियों में इंटर्नशिप भी की।
करियर की शुरुआत फ्रीलांस मॉडलिंग से की और फिर म्यूजिक वीडियोज़ और फिल्मों में छोटे रोल किए। वो ऑस्कर विजेता निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की डॉक्यूमेंट्री Into the Dusk और ओमंग कुमार की फिल्म PM नरेंद्र मोदी में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने विवेक ओबेरॉय के साथ काम किया।
रैंप पर चमकीं, मिला “Model of The Year” अवॉर्ड
फैशन इंडस्ट्री में भी माहिका ने नाम कमाया।
वो कई मशहूर डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं, जिनमें शामिल हैं:
* अनीता डोंगरे
* रितु कुमार
* तरुण तहिलियानी
* मनीष मल्होत्रा
* अमित अग्रवाल
2024 के Indian Fashion Awards में उन्हें Model of The Year (New Age) का सम्मान मिला।
साथ ही Elle मैगज़ीन ने भी उन्हें Model of the Season घोषित किया। इंस्टाग्राम पर माहिका काफी एक्टिव हैं। उनके 35,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे अक्सर बोल्ड फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। पोस्ट्स के आधार पर माना जाता है कि वो फिलहाल 24 साल की हैं। वो Lean Six Sigma Black Belt सर्टिफाइड हैं और साथ ही ट्रेंड योगा टीचर भी हैं।
अफेयर की चर्चा कैसे शुरू हुई?
दोनों के रिश्ते की चर्चा तब बढ़ी, जब सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो आए जिनमें लोग दावा कर रहे थे कि माहिका की फोटो के पीछे हार्दिक नज़र आ रहे हैं। बाद में माहिका ने अपनी उंगलियों पर 23 लिखे हुए वीडियो पोस्ट किया — जो हार्दिक की जर्सी संख्या है, अक्टूबर 2025 में हार्दिक ने अपने 32वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले माहिका के साथ तस्वीरें साझा कर रिश्ता सार्वजनिक कर दिया। तब से दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं।














