बेटी इरा की सगाई पर खूब खुश दिखे आमिर खान, लेकिन हो गए ट्रोल

आमिर खान की बेटी इरा खान ने कल नुपुर शिखरे से सगाई की। ऐसे में इस खास मौके को शानदार बनाने में पापा आमिर खान ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने कल अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की। ऐसे में इस खास मौके को शानदार बनाने में पापा आमिर खान ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी।

अपनी बेटी की सगाई पर आमिर ने अपने चचरे भाई मंसूर खान के साथ जमकर डांस किया। आमिर खान और मंसूर खान को साथ डांस करता देख इरा काफी खुश नजर आई है।

आपकों बता दे कि आमिर खान अपनी डेब्यू फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के गाने ‘पापा कहते है बड़ा नाम करेगा’ पर नाचते नजर आए। कयामत से कयामत तक साल 1988 में रिलीज हुई थी।

तो वही बेटी की सगाई में एक्टर आमिर खाम बिलकुल सिंपल लुक में नजर आए थे। उनकी दाढ़ी और बाल भी सफेद थे। उन्होनें व्हाइट कलर का पठानी सूट पहना था।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इरा की सगाई का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। एक ओर जहां आमिर खान के कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे है तो कुछ ऐसे भी है जो उनकी उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे है।

57 साल के आमिर खान ने शानदारी पार्टी होस्ट की थी। फिर जैसे ही उनका गाना पापा कहते है चला , आमिर ने भाई मंसूर को भी डांस में शामिल कर लिया।

डांस करते हुए आमिर ने फेमस स्टेप्स भी किए। सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि लाल ड्रेस में बाकी मेहमानों के साथ खड़ी इरा भी उन्हें चीयर करती दिख रही है। तो वही नेटिजन्स आमिर खान के इस वीडियो को लेकर अलग अलग राय दे रहे है।

एक यूजर लिखता है कि आमिर खान पहचान में नहीं आ रहे है। तो वही एक ने यह तक पूछ लिया कि ‘क्या सच में यह आमिर खान है?’ एक ने तारीफ करते हुए लिखा कि आमिर खान ने अपने सफेद बालों तो गर्व के साथ अपनाया है।

जानकारी के मुताबिक इरा खान आमिर और उनकी पत्नी रीना दत्ता की बेटी है। करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के मौजूदगी में इरा ने नूपुर शिखारे से सगाई की।

सगाई के मौके पर वो स्ट्रेपलेस रेड गाउन में बहुच ही प्यारी लग रही थी। इसी के साथ सगाई में रीना दत्ता के अलावा आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव भी पहुंची थी।  

Anupama Musical Events

ये भी पढ़े: Netflix, Amazon Prime का मिलेगा Free Subscription! होगी हजारों की बचत

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!