एक्टर राजपाल यादव के पिता का हुआ निधन, 2 दिन पहले बेटे को मिली थी धमकी
एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है. बता दें, वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थे. उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के

Rajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है. बता दें, वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थे. उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया था. यहां इलाज के चलते उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.
पिता की हालत गंभीर होने की सुचना के बाद एक्टर गुरुवार को ही थाईलैंड से दिल्ली आये थे. उन्हें उम्मीद थी कि उनके पिता सही होकर घर जाएंगे. पर उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. इस खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर आ गयी.
राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के निवासी हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके पिता का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले में होगा.
आपको बता दें कि बुधवार को एक्टर साथ 4 स्टार्स को जान से मारने की धमकी दी थी. कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव तथा कपिल शर्मा को भी एक धमकी भरा ईमेल भेजा है. कथित रूप से यह ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है. इन दोनों स्टार्स के साथ-साथ सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी धमकी प्राप्त हुआ है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.
इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर Rajpal Yadav का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा रहा है कि मैं अंबोली पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम दोनों में इन्फॉर्म कर दिया है. इसके बाद मैंने इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की. इस घटना की बात करना मेरा काम नहीं है. जब मुझे कुछ पता ही नहीं तो मैं क्या बोलूं. उन्होंने आगे कहा कि मैं एक एक्टर हूं और एक्टिंग करता हूं. मैं अपने काम के जरिए सभी उम्र लोगों और युवाओं का मनोरंजन करता हूं. मैं कुछ बोलना नहीं चाहता. इस मामले में कोई सुचना नहीं है. मुझे जो जानकारी मिली वह मैंने बता दिया है.









