अभिनेत्री राखी सावंत ने फातिमा बनकर पढ़ी नमाज, लोगों ने इस तरह मारे ताने

राखी का ये विडियो देखकर लोग बहुत ज्यादा भड़क गए हैं, जिस वजह से उन्हें अपना विडियो सोशल मीडिया से हटाना पड़ा हैं। एक तरफ अभिनेत्री राखी अपने...

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन यानी की राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। आपको बता दे की, राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर काफी गंभीर आरोप लगाकर अब उनको जेल भिजवा दिया हैं। जिसके बाद से राखी सावंत अपने केस के बारे में लगातार अपडेट देती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनका एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसकी वजह से उन्हें बहुत ट्रोल किया जा रहा हैं।

बता दे की, अभिनेत्री राखी का ये विडियो देखकर लोग बहुत ज्यादा भड़क गए हैं, जिस वजह से उन्हें अपना विडियो सोशल मीडिया से हटाना पड़ा हैं। एक तरफ अभिनेत्री राखी अपने पति आदिल पर एक के बाद एक संगीन आरोप लगा रही हैं। दूसरी ओर राखी सावंत की एक विडियो खूब वायरल हो रही हैं, जिसमे वह नमाज पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। नमाज पढ़ते हुए विडियो रिकॉर्ड करने की वजह से लोगों ने राखी सावंत को काफी खरी-खोटी सुनाई हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों ने राखी को नेलपेंट लगाकर नमाज पढ़ने को लेकर बहुत ट्रोल किया। लेकिन कुछ लोगों का इस वीडियो पर ये भी कहना था कि राखी केवल लाइक्स के लिए ही नमाज पढ़ रही हैं। लेकिन सबसे खास बात ये हैं कि मामलें का तूल पकड़ते देख राखी सावंत ने ये विवादित वीडियो जल्द से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटा दिया हैं।

आपको बता दे की बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से विवाह करने के लिए अभिनेत्री राखी सावंत ने इस्लाम कबूल किया था और फिर वह राखी सावंत से फातिमा बन गईं। जिसके बाद से राखी सावंत को कई मौकों पर हिजाब पहने हुए भी देखा जा चूका हैं। आपको बता दे की कई दिनों से राखी सावंत के पति यानी की आदिल खान को लेकर मामले में सुनवाई चल रही हैं। कोर्ट सेशन के बाद अभिनेत्री राखी ने मीडिया संग केस पर बातचीत की और साथ ही केस को लेकर अपडेट दिया। राखी सावंत ने ये भी बताया कि आदिल खान ने उन्हें धमकी दी हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या, अंतिम संस्कार के वक्त हुआ खुलासा

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!