एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी किसी परिचय की मोहताज नहीं है, इसी बीच श्वेता को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी किसी परिचय की मोहताज नहीं है वह टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। बीते दिनों उन्हें टीवी के पॉपुलर शो ख़तरों के खिलाड़ी में देखा गया था।

जहाँ पर उनके खेल को दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया था। इसी बीच श्वेता को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। श्वेता की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है।

sweta tiwari

जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है , अचानक श्वेता के अस्पताल में भर्ती होने पर उनके एक्स पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) ने एक हैरान करने वाला रिएक्शन दिया है।

अस्पताल में भर्ती हुई श्वेता तिवारी

बता दें कि श्वेता की टीम की ओर से दी गयी जानकारी में कहा गया है कि उन्हें लो ब्लड प्रेशर और कमज़ोरी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है

एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से लगातार काम में व्यस्त चल रही थी , और मौसम में हुए बदलाव की वजह से उनकी तबियत खराब हुई है। श्वेता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वो जल्द घर वापस लौट आएंगी

श्वेता की बीमारी पर एक्स पति का तंज

वहीँ श्वेता की तबीयत को लेकर उनके एक्स पति ने एक अजीबो गरीब रिएक्शन दिया है, एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआ के साथ अभिनव ने श्वेता पर तंज कसा है।

sweta tiwari

दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया, इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है “मेरे और मेरे बेटे के मिलने और साथ रहने के हक की लड़ाई अपनी जगह है और ये कोर्ट में चल रही है, पर भगवान करे श्वेता जल्दी स्वस्थ हो जाए।

एक्टर बेचारे आप सबके सामने सुंदर बनने के चक्कर में और आप सबका और ज्यादा प्यार पाने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा बॉडी बनाते रहते हैं और फिर एक दिन उनका दिल थक जाता है

श्वेता के फैंस को अभिनव का ये पोस्ट पसंद नहीं आया और फैंस कमेंट में अभिनव को भूब खरी खोटी सुना रहे है। लोगों का कहना है कि अभिनव ने श्वेता पर तंज कसा है।

Radhey Krishna Autoये भी पढ़े: Milind Sonam का ऐसा अवतार देख कर, क्यों उड़े Malaika के होश

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!