गोवा घूमने गई एक्ट्रेस की कार एक्सीडेंट में मौत

मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का एक कार एक्सीडेंट में देहांत हो गया है, इस हादसे में उनके साथ कार में मौजूद उनके दोस्त की भी मृत्यु हो गई है

मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का एक कार एक्सीडेंट में देहांत हो गया है। इस हादसे में ईश्वरी के साथ कार में मौजूद उनके दोस्त शुभम देड़गे का भी निधन हो गया है। सोमवार 20 सितंबर की सुबह गोवा की बागा-कलंगुट रोड़ पर यह हादसा हुआ था।

रिपोर्ट्स के अनुसार शुभम और ईश्वरी गाड़ी से कहीं जा रहे थे कि अचानक कार डिस्बैलेंस हो गई और गाड़ी पुल से एक संकरी सी खाड़ी में जाकर गिर पड़ी। कार सेंट्रली लॉक्ड थी जिसकी वजह से वो दोनों बाहर नहीं निकल पाए और डूबने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। यह वारदात अर्पोरा गांव के आसपास की है।

ishwari deshpandey image

जानकारी के मुताबिक, ईश्वरी और शुभमन बचपन से एक दूसरे को जानते थे और अगले महीने दोनों की सगाई होने वाली थी। 15 सितंबर को दोनों गोवा गए थे। ईश्वरी का बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना था।

कुछ समय पहले ही उन्होंने एक हिंदी मूवी और सुनील चौटमल की मराठी पिक्चर ‘प्रेमाचे साइड इफेक्ट्स’ में भी काम किया था। दोनों फ़िल्में इस साल के अंत तक रिलीज़ हो जाएंगी।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली में बढ़ता जंगलराज: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सरेआम फाड़े छात्रा के कपड़े

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!