बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह को लेकर किया बड़ा खुलासा
बिग बॉस 17 जो कि कलर्स पर और जिओ सिनेमा पर चलने वाला एक मोस्ट पॉपुलर शो है

बिग बॉस 17 जो कि कलर्स पर और जिओ सिनेमा पर चलने वाला एक मोस्ट पॉपुलर शो है, उस शो में अंकिता लोखंडे बतौर कंटेस्टेंट शमिल हैं। बिग बॉस 17 के हाल ही के एपिसोड में अंकिता लोखंडे ने फिर एक बार सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक नया खुलासा किया है। इस एपीसोड में अंकिता लोखंडे को मुनव्वर फारूकी से बात करते हुए देखा गया जहां वह मुनव्वर से अपने टूटे दिल का हाल बता रही है। और बातों ही बातों में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में न शामिल होने की वजह को भी जाहिर किया। तो चलिए पूरे विस्तार से आपको बताते हैं कि अंकिता लोखंडे ने क्या कहा।
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया नया खुलासा
अंकिता मुनव्वर से बात करते हुए कहती हैं कि सुशांत बहुत ही अच्छा इंसान था। फिर अंकिता थोड़ी इमोशनल होकर कहती हैं कि जब मैं सुशांत के लिए था शब्द का यूज करती हूं तो मुझे बहुत अजीब लगता है। सुशांत विकी का दोस्त था लेकिन अब वह नहीं रहा। मैं उसके अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाई थी इस बात पर मुनव्वर चौक जाते हैं और पूछते हैं आप अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गए थे?
क्यों अंकिता नहीं गई अंतिम संस्कार में
मुनव्वर बार-बार अंकिता से सुशांत की मौत के बारे में जानकारी मांगने लगता है तो उस पर अंकित कहती हैं कि अभी यह बात नहीं करना चाहती हूं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे तुझे बताना नहीं है। पवित्र रिश्ता से फेम अंकिता ने खुलासा किया कि वह सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी क्योंकि उनके लिए यह खबर चौंकाने वाला था। अंकित ने कहा कि मैं तो उसके अंतिम संस्कार पर भी नहीं गई थी मैं जा ही नहीं पाई मुझे लगा मैं नहीं देख सकती यह सब और शायद देख नहीं पाती इसलिए उन्होंने नहीं जाना ही तय किया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









